विधिक सेवा प्राधिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं मौजूद–
गोपेश्वर, 20 अगस्त 2026: मानव उत्थान सेवा समिति और विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार पौधों के साथ देवदार के पौधे भी रोपे गए। कार्यक्रम में सिविल जज पुनीत कुमार ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं से पौधों के संरक्षण की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक गतिविधियों का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी, बसंती घिल्डियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता ऊषा रावत, आत्माराम घिल्डियाल, कुंदन सिंह पुंडीर, रणजीत सिंह कंडारी, नीरज थपलियाल, कुलदीप करासी और दर्शन सिंह बर्त्वाल के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

