चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

by | Aug 20, 2026 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं मौजूद–

गोपेश्वर, 20 अगस्त 2026: मानव उत्थान सेवा समिति और विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार पौधों के साथ देवदार के पौधे भी रोपे गए। कार्यक्रम में सिविल जज पुनीत कुमार ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं से पौधों के संरक्षण की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक गतिविधियों का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी, बसंती घिल्डियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता ऊषा रावत, आत्माराम घिल्डियाल, कुंदन सिंह पुंडीर, रणजीत सिंह कंडारी, नीरज थपलियाल, कुलदीप करासी और दर्शन सिंह बर्त्वाल के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!