अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित–
गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर नई दिल्ली में आयोजित समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं विचार प्रजेंटेशन कार्यक्रम में चमोली जिले के भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रो. डॉ. जसवंत लाल को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक समन्वय और मानवाधिकार के क्षेत्र में योगदान के लिए राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव एकता, विश्व बंधुत्व और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देना था।

