चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

by | Aug 24, 2026 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया दोषमुक्त–

गोपेश्वर, 24 अगस्त 2026: न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने शराब की दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी दिलबर सिंह कुंवर को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।

मामला नंदानगर घाट थाना क्षेत्र की अंग्रेजी शराब की दुकान से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार 16 अगस्त 2025 की शाम करीब 7:45 बजे आरोपी शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा और मुफ्त में शराब मांगने लगा। मना करने पर दुकान के अंदर घुसकर सेल्समैनों से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। मामले में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष के गवाह घटना के प्रत्यक्षदर्शी नहीं थे और उनके बयानों से अभियोजन की कहानी संदेह से परे साबित नहीं हुई। पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!