चुने हुए जनप्रतिनिधि को डराएगी सरकार तो, सड़क पर आंदोलन शुरू कर देगी कांग्रेस–

by | Nov 1, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद भट्ट ने कहा कि चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक अर्नगन बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी की बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा अर्नगन बयानबाजी कर रही है। विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के विरोध में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है और भाजपा के विधायक व भाजपा सरकार ने चमोली जनपद में विकास के नाम पर जनता को सिर्फ जुमला के अलावा और कुछ नहीं दिया है। भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक ने एक ऐतिहासिक कार्य जरूर किया है, वह है कोठियाल सेंण के समीप ग्वीलों में करोड़ों रुपये का आलीशान भाजपा कार्यालय। बाकी जनहित के मुद्दों पर सरकार खरा नहीं उतर पाई है। चाहे वह रोजगार हो, स्वास्थ्य संबंधी हो, शिक्षा के क्षेत्र में हो या सड़क को लेकर हो। भाजपा जिले की प्रथम महिला चुने गए प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उन पर अनर्गल बयानबाजी कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है, लेकिन जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा उजागर हो चुका है।  भाजपा कोई भी षड्यंत्र रच ले अब जनता इनके जुमलो में नहीं आने वाली है। गांव-गांव में भाजपा का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा ने बद्रीनाथ विधानसभा ही नहीं पूरे जनपद चमोली में हार स्वीकार कर ली है, भाजपा अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं होगी। भारतीय जनता पार्टी अगर इस तरह से लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों को डराने और धमकाने की कोशिश करती है, तो जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सरकार के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर देगी। 

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!