चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

by | Sep 2, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे विभिन्न कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 01 सितंबर 2026: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शाखा गोपेश्वर ने निगम का 70वां स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों से मुलाकात की और उन्हें फल तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अजय मेहता ने कहा कि एलआईसी सदैव अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के साथ समय बिताना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि एलआईसी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान देती रही है।

विकास अधिकारी मयंक बिष्ट ने बताया कि एलआईसी के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत शाखा गोपेश्वर की ओर से विभिन्न सामाजिक और जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बीमा योजनाओं और एलआईसी की सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे। इस अवसर पर शार्दूल नौटियाल, पंकज गुप्ता समेत एलआईसी शाखा गोपेश्वर के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!