बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

by | Sep 10, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा से दावेदारी को लेकर सक्रियता तेज–

गोपेश्वर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। इन दिनों वह लगातार गांव-गांव भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं सुनने के साथ उनके निराकरण का भरोसा भी दे रहे हैं। उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजेंद्र भंडारी की ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता कोई नई नहीं है। कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी वह देहरादून में कम और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक समय बिताने के लिए जाने जाते थे। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में उनकी इसी कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों के बीच उनकी पकड़ मानी जाती है।

गोपेश्वर में इंजीनियरिंग कॉलेज और राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को भी उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में गिना जाता है। अब वह चमोली जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की बात कह रहे हैं।

पूर्व में हुए बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा संगठन ने राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, चुनाव के दौरान उन्हें भीतरघात का सामना करना पड़ा और वह चुनाव हार गए। इसके बावजूद भंडारी ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखी। अब आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने एक बार फिर सियासी मैदान में अपनी मौजूदगी मजबूत करनी शुरू कर दी है। गांव-गांव भ्रमण और ग्रामीणों से सीधा संवाद उनकी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!