रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

by | Sep 16, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर आंदोलन शुरू करने की घोषणा–

रुद्रप्रयाग। जिले में लोक निर्माण विभाग के दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी स्थित निरीक्षण भवनों को निजी हाथों में दिए जाने की आशंका को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि इन महत्वपूर्ण स्थानों पर भूमि सीमित होने के कारण सरकारी निरीक्षण भवनों की जमीन बेशकीमती है। इन्हें निजी क्षेत्र को दिए जाने का कांग्रेस विरोध करेगी।

बुधवार को प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक मनोज रावत ने आरोप लगाया कि सरकार उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड के माध्यम से सरकारी जमीन और संपत्तियों को लंबी अवधि के लिए निजी हाथों में देने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि इसी कड़ी में रुद्रप्रयाग के तीन निरीक्षण भवनों को भी निजी क्षेत्र को देने की तैयारी है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार ने लोक निर्माण विभाग के 25 निरीक्षण भवनों समेत पर्यटन विभाग की कुछ संपत्तियों को लीज पर देने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है। उन्होंने सरकार से सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में देने की प्रक्रिया रोकने की मांग की।

कांग्रेस ने ऐलान किया कि दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी स्थित संपत्तियों को बचाने के लिए तीनों स्थानों पर रक्षा सूत्र बांधकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि केदारभूमि की इन सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व विधायक मनोज रावत, प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री दीपा देवी आर्य, प्रदेश सचिव कुंवर सजवाण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!