चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

by | Sep 29, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र–

कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।

खंड विकास अधिकारी कर्णप्रयाग पवन कंडारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल की उपस्थिति में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य सहित श्रीनगर से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पार्थ, एलिम्को की टीम, ईएनटी सर्जन डॉ. अल्का, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकित भट्ट, आई सर्जन डॉ. संजय रावत तथा फिजिशियन डॉ. सत्येंद्र कंडारी ने प्रतिभाग कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को विभागीय योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 484 लोगों ने प्रतिभाग किया।

शिविर के दौरान आमजन की ओर से 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा शिविर में 56 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए, जिससे पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!