स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

by | Oct 7, 2026 | रूद्रप्रयाग, स्वरोजगार | 0 comments

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन–

रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की 31 युवतियों ने सौंदर्य एवं वेलनेस का प्रशिक्षण प्राप्त किया और मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण की।

समापन अवसर पर एलडीएम अनुप कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्यूटीशियन की मांग बढ़ी है और स्वरोजगार के लिए बैंक हर संभव मदद करेगा। आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि संस्थान दो साल तक फॉलोअप कर स्वरोजगार से जोड़ने में मदद करता है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक वीरेन्द्र सिंह बर्त्वाल, मूल्यांकनकर्ता भास्कर बहुगुणा, मास्टर ट्रेनर आरती पाल, नीलम देवी, प्रवीण कप्रवाण सहित प्रशिक्षणार्थी अनीषा, शिवानी, साक्षी, शालिनी, लक्ष्मी, रिया, खुशी, रचना, सलोनी, रूचि, प्राची, शिमरन, आस्था, पल्लवी, पायल आदि उपस्थित रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!