चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

by | Oct 8, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम–

गोपेश्वर। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने और जनपद चमोली को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘जोश’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, एनसीसी कैडेट्स, माय भारत वॉलियंटर्स और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संभावित मरीजों की पहचान, जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना तथा टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत के निर्माण में समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से टीबी के लक्षणों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, संभावित मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करने और उपचार के दौरान मरीजों का मनोबल बढ़ाने का आह्वान किया। एनसीसी कैडेट्स और माय भारत वॉलियंटर्स गांवों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं समुदाय के बीच जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स एवं माय भारत वॉलियंटर्स ने ऑनलाइन माध्यम से ‘टीबी मुक्त चमोली और टीबी मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी कर्मचारियों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, एनसीसी कर्नल सौरभ पति, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीपी पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्रीकांत पुरोहित, सीडीपीओ संदीप अरोड़ा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वैष्णव कृष्णा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!