बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन–
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा इस वर्ष बेहतर चल रही है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 14 अक्तूबर तक दोनों धामों में कुल 37.62 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
बदरीनाथ धाम में बुधवार को 9,319 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके साथ ही यहां पहुंचने वाले यात्रियों की कुल संख्या बढ़कर 20,32,477 हो गई है। वहीं, केदारनाथ धाम में 13 अक्तूबर की शाम पांच बजे से 14 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक 6,301 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें 3,704 पुरुष, 2,545 महिलाएं और 52 बच्चे शामिल हैं। केदारनाथ में अब तक 17,29,170 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। दोनों धामों में यात्रा सुचारु रूप से जारी है।

