चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

by | Oct 17, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ पंजीकरण–

गोपेश्वर, 17 अक्टूबर 2026: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चमोली जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी ने विकास भवन से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और शिविर की जानकारी दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी।

परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी ने बताया कि शिविर का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक कर्णप्रयाग विकासखंड के पीएम श्री इंटर कॉलेज मैदान, गौचर में किया जाएगा। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, मालवीय नगर, जयपुर (राजस्थान) के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 3,676 दिव्यांगपेंशनधारक हैं। शिविर के लिए अब तक कृत्रिम हाथ-पैर की आवश्यकता वाले 150 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जा चुका है। शिविर का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जनपदों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि वहां के दिव्यांगजनों को भी उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।

उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिभाग करने के इच्छुक दिव्यांगजन या उनके परिजन अधिक जानकारी और संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 918126945781 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!