कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

by | Oct 21, 2026 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज–

पोखरी (चमोली)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पोखरी पुलिस ने मोहनखाल बैरियर पर चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने तथा आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन संचालित करने वाले चालक के विरुद्ध कार्रवाई की।

चेकिंग के दौरान अनूप भट्ट पुत्र रामेश्वर भट्ट, निवासी अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। जांच में चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस (DL), वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र भी नहीं पाए गए।

पोखरी पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को मौके से गिरफ्तार किया तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3/181, 39/192, 190(2), 202, 185 एवं 207 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।

चमोली पुलिस की अपील: शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं। आपकी थोड़ी-सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!