चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

by | Oct 25, 2026 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें–

गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के सेरा मैदान में रविवार को अक्षत नाट्य संस्था की ओर से गढ़वाली बोली में चक्रव्यूह का शानदार मंचन किया गया। कौरवों की दहाड़ और वीर अभिमन्यु के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की गाथा जब गढ़वाली बोली में मंच पर जीवंत हुई तो दर्शक भावुक हो उठे। अक्षत नाट्य संस्था की ओर से पहली बार नगर क्षेत्र में गढ़वाली बोली में चक्रव्यूह का मंचन किया गया।

वरिष्ठ एडवोकेट व रंगकर्मी सुशील पुरोहित और संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ के संयुक्त निर्देशन में कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से महाभारत के प्रसंगों को सजीव कर दिया। गढ़वाली में संवाद और गायन शैली ने जहां दर्शकों को अपनी लोकभाषा और संस्कृति से जोड़ा, वहीं ढोल-दमाऊं की सुरमयी थाप ने मंचन को और प्रभावशाली बना दिया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने युद्धभूमि के रोमांच से लेकर अभिमन्यु के बलिदान तक के दृश्यों को जीवंत कर दिया।

अक्षत नाट्य संस्था से जुड़े कमल किशोर डिमरी ने बताया कि इस मंचन को लोगों की खूब सराहना मिली है। आगामी एक नवंबर को देहरादून में आयोजित विरासत-2026 में भी चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष राज्यमंत्री चंद्रकला तिवारी, जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, नंदन बिष्ट, ऊषा रावत, वीरेंद्र असवाल, मोहन नेगी, सुशीला सेमवाल, शांति प्रसाद भट्ट, पृथ्वी रावत, ओम प्रकाश पुरोहित, ओम प्रकाश नेगी और लोकेश रावत के साथ ही सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सेरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था।

Latest News

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट–

कपाट बंद होने के अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन-- श्री बदरीनाथ...

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...
error: Content is protected !!