चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

by | Oct 25, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका नंदा देवी जोशी–

गोपेश्वर। विकासखंड कर्णप्रयाग के जयकण्डी गांव में नवदंपती सूरज और पूनम ने शादी को यादगार बनाने के लिए घर के आंगन में संतरे का समलौण पौधा रोपा। सोहनलाल और विमला देवी के पुत्र सूरज ने पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली। इस पहल के माध्यम से नवदंपती ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की संयोजिका नंदा देवी जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण पुण्य कार्य है। मानव पर्यावरण को लगातार दूषित कर रहा है, जिससे अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए जीवन के प्रत्येक संस्कार की याद में समलौण पौधारोपण करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि समलौण पहल अब गांव-गांव में परंपरा के साथ जनआंदोलन का रूप ले रही है। इसके माध्यम से लोग विवाह सहित अन्य संस्कारों को पौधारोपण से जोड़ रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से हर संस्कार पर पौधा लगाने, उसकी देखभाल करने और जंगलों को बचाने की अपील की।

Latest News

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
error: Content is protected !!