जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

by | Oct 25, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन–

बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक विरासत और विशिष्ट पहचान को संरक्षित रखने का आह्वान किया।

बदरीनाथ धाम पहुंचने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और राज्य औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने राज्यपाल का स्वागत किया। पुलिस जवानों ने सेरेमोनियल यूनिफॉर्म में उन्हें सलामी दी। इसके बाद राज्यपाल ने मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

उन्होंने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना सभी का सामूहिक दायित्व है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने, प्रदेश को स्वच्छ व नशामुक्त बनाने और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने में योगदान देने की अपील की। इस दौरान उनकी पत्नी भानुमति बिसेन, एडीसी जितेंद्र चौधरी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय और अलकेश नौडियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
error: Content is protected !!