चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

by | Oct 25, 2026 | चमोली, बैठक | 0 comments

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर–

गोपेश्वर। जिला सहकारी बैंक चमोली में शाखा प्रबंधकों व साधन सहाकरिता समितियों (चमोली-रुद्रप्रयाग) के सचिवों की बैठक हुई। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता सिर्फ एक व्यवस्था नहीं बल्कि सामूहिक विकास, आत्मनिर्भरता व आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम है।

डीसीबी अध्यक्ष ने शाखा प्रबंधकों व समिति सचिवों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सहकारिता के प्रति जागरुकता बढ़ाएं और आमजन को सहकारी बैंक व समितियों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने बैंक की प्रगति, बेहतर सेवाएं, ऋण वितरण व वसूली, जमा वृद्धि और सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने सहकारिता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, किसानों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और आमजन को सहाकरी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

बैठक में बताया गया कि बैंक का कुल निपेक्ष मार्च 2026 को 140817.18 लाख था, जो सितंबर महीने में 11869.12 लाख की वृद्धि के साथ 152686.30 लाख हो गया। जिन शाखाओं में जमा राशि अपेक्षाकृत कम है उन शाखा प्रबंधकों को जमा वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। डीसीबी अध्यक्ष ने समिति सचिवों को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत लक्ष्यों को नवंबर 2026 तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला सहायक निबंधक रणजीत सिंह राणा, अपर जिला सहकारी अधिकारी वैभव मठपाल, सीमा बर्त्वाल, उमेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Latest News

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
error: Content is protected !!