बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

by | Nov 11, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट–  

बदरीनाथ, 11 नवंबर 2026: बदरीनाथ मंदिर में कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की प्रक्रिया के तहत आज बृहस्पतिवार से पंच पूजाएं शुरू हो जाएंगी। पांच दिन तक चलने वाली धार्मिक प्रक्रिया के बाद 16 नवंबर को निर्धारित समय पर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 

उत्तराखंड के तीनों धामों के कपाट बंद होने के बाद विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया 12 नवंबर को पंज पूजाओं के साथ शुरू हो जाएगी। पहले दिन बृहस्पतिवार को गणेश जी के कपाट बंद होंगे। 13 नवंबर शुक्रवार को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 14 नवंबर को खड़ग पुस्तक पूजा और वेद ऋचाओं का वाचन बंद होगा। 15 नवंबर रविवार को माता लक्ष्मी जी को बदरीनाथ मंदिर आने का आमंत्रण दिया जाएगा, 16 नवंबर रात्रि नौ बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। 

धाम की यात्रा के अंतिम चरण में पहुंचने पर यात्रियों की भी भीड़ बढ़ने लग गयी है। ठंड के बावजूद यात्रियों का उत्साह बना हुआ है। दिल्ली से बदरीनाथ की यात्रा पर आए नवीन सैनी, रविंद्र और आयरा का कहना है कि अब इस साल कपाट बंद होने से पहले दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। भगवान नारायण के दर्शन के साथ पहाड़ियों में पड़ी बर्फ को देखना किसी रोमांच से कम नहीं है।

Latest News

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...
error: Content is protected !!