आईआईटी रूड़की की तकनीकी टीम करेगी हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण, ‌सिंचाई विभाग को दी 14.39 लाख की धनराशि—

by | Nov 10, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

-निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद होगा भूस्खलन का ट्रीटमेंट, हल्दापानी में बरसाती पानी और सीवर का होगा ट्रीटमेंट। गोपेश्वर। लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र का शीघ्र आईआईटी रुड़की की तकनीकी टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद ही भूस्खलन का मेजर ट्रीटमेंट किया जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को भूस्खलन क्षेत्र का दौरा किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भूस्खलन के ट्रीटमेंट से पहले आईआईटी रुड़की के तकनीकी टीम से ‌प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करवाने और रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्र के स्थाई ट्रीटमेंट का आंगणन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी को निर्देशित किया कि भूस्खलन क्षेत्र के सर्वेक्षण के लिए 14.39 लाख की धनराशि सिंचाई विभाग को अवमुक्त करें और सर्वेक्षण टीम को शीघ्र बुलाने हेतु जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हल्दापानी क्षेत्र में बरसाती पानी का रिसाव व सीवरेज की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने नमामि गंगे को क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि इसी नवंबर महीने में सीवरेज का कार्य पूरा करते हुए जल संस्थान को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। डीएम ने एनएच के अधिकारियों को सड़क की नालियों का स्लोप तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में पानी का रिसाव न हो। साथ ही नगर पालिका को प्रभावित क्षेत्र के आसपास की नालियों का सुधारीकरण हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी अभिनव शाह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीएस यादव, जल संस्थान के ईई राजेश कुमार, नगर पालिका के ईओ अनिल पंत, भाजपा के नगर अध्यक्ष विनोद कनवासी के साथ ही कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!