-निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद होगा भूस्खलन का ट्रीटमेंट, हल्दापानी में बरसाती पानी और सीवर का होगा ट्रीटमेंट। गोपेश्वर। लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र का शीघ्र आईआईटी रुड़की की तकनीकी टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद ही भूस्खलन का मेजर ट्रीटमेंट किया जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को भूस्खलन क्षेत्र का दौरा किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भूस्खलन के ट्रीटमेंट से पहले आईआईटी रुड़की के तकनीकी टीम से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करवाने और रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्र के स्थाई ट्रीटमेंट का आंगणन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी को निर्देशित किया कि भूस्खलन क्षेत्र के सर्वेक्षण के लिए 14.39 लाख की धनराशि सिंचाई विभाग को अवमुक्त करें और सर्वेक्षण टीम को शीघ्र बुलाने हेतु जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हल्दापानी क्षेत्र में बरसाती पानी का रिसाव व सीवरेज की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने नमामि गंगे को क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि इसी नवंबर महीने में सीवरेज का कार्य पूरा करते हुए जल संस्थान को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। डीएम ने एनएच के अधिकारियों को सड़क की नालियों का स्लोप तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में पानी का रिसाव न हो। साथ ही नगर पालिका को प्रभावित क्षेत्र के आसपास की नालियों का सुधारीकरण हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी अभिनव शाह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीएस यादव, जल संस्थान के ईई राजेश कुमार, नगर पालिका के ईओ अनिल पंत, भाजपा के नगर अध्यक्ष विनोद कनवासी के साथ ही कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
आईआईटी रूड़की की तकनीकी टीम करेगी हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण, सिंचाई विभाग को दी 14.39 लाख की धनराशि—
by laxmi Purohit | Nov 10, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
