गोपेश्वर। चमोली जनपद से लगी नीती और माणा घाटी के ग्रामीणों की शीतकालीन प्रवास स्थलों को अपने नाम दर्ज करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को दोनों घाटी के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत सभागार में बैठक कर अपनी मांग को पुरजोर ढंग से उठाने का निर्णय लिया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। ग्राम प्रधान संगठन के जिला महामंत्री व ग्राम प्रधान कागा पुष्कर सिंह राणा ने कहा कि प्रतिवर्ष नीती और माणा घाटियों में ठंड बढ़ने से ग्रामीण अपने गांवों को छोड़कर जनपद के निचले क्षेत्रों में अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों (भोटिया पड़ाव) में पहुंच जाते हैं। लेकिन आज तक प्रवास स्थल संबंधित ग्रामीणों के नाम दर्ज नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि आदिकाल से ही सीमांत क्षेत्र के ग्रामीण तिब्बत व्यापार कर अपनी आजीविका का निर्वहन करते थे। सीमांत क्षेत्रों में जगह-जगह व्यापारिक केंद्रों के माध्यम से व्यापार किया जाता था। लेकिन वर्ष 1962 के बाद तिब्बत पर चीन का आधिपत्य हो जाने के कारण तिब्बत व्यापार पूर्ण रूप से बंद हो गया था। तब ग्रामीणों ने ऊनी कुटीर उद्योग, पशुपालन और खेती को ही अपनी आजीविका का मुख्य साधन बनाया और व्यापार केंद्रों में ही निवास करने लगे। लेकिन आज तक शीतकालीन प्रवास भूमि का ग्रामीणों को मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। इस मौके पर गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत, हेमलता राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवेंद्र सिंह, जशोदा देवी, नंदी राणा, रुक्मणी देवी, दमयंती देवी, मुकेश राणा, बचन सिंह, शंकर सिंह, लक्ष्मी, मनोज रावत, सुपिया सिंह राणा, धीरेंद्र सिंह गरोड़िया के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद थे।
जोर पकड़ने लगी भोटिया जनजाति के ग्रामीणों की मांग, शीतकालीन प्रवास स्थलों की भूमि अपने नाम दर्ज करने की मांग उठाई–
by laxmi Purohit | Nov 11, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
