गोपेश्वर। संतानदायिनी माता अनसूया मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अनसूया माता मंदिर समिति की ओर से शुक्रवार को आयोजित की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 और 18 दिसंबर को माता अनसूया मेला आयोजित किया जाएगा। 17 दिसंबर को मंडल से क्षेत्र की देव डोलियां अनसूया मंदिर में पहुंचेंगी और निसंतान दंपति रात को जागरण कर माता अनसूया की पूजा करेंगी। 18 को दत्तात्रेय जयंती पर अनसूया मंदिर में मेला आयोजित होगा।अनसूया मंदिर के मुख्य पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि इस वर्ष 17 दिसंबर और 18 दिसंबर को अनसूया मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कई निसंतान दंपति मंदिर में पहुंचने के लिए संपर्क कर रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि इस वर्ष मेले को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
अनसूया मेले की हुई घोषणा, निसंतान दंपति करेंगी माता अनसूया की अराधना–
by laxmi Purohit | Nov 12, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...
यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...
ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
