गोपेश्वर। चमोली जनपद में जिला योजना समिति का निर्वाचन संपन्न हो गया है। चुनाव में 18 सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।जिला योजना समिति सामान्य निर्वाचन के तहत जिला पंचायत चमोली में 14 सदस्यों, नगर पालिका परिषद चमोली में 01, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका परिषद जोशीमठ के अन्तर्गत जोशीमठ, बद्रीनाथ व पीपलकोटी से 01, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पंचायत गैरसैंण के अन्तर्गत गैरसैंण, पोखरी व थराली से 01 सदस्य का निर्वाचन हुआ। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कर्णप्रयाग, गौचर, नंन्दप्रयाग से जिला योजना समिति के सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र जिला पंचायत चमोली से 14 सदस्य निर्वाचित हुए। जिसमें अनिल सिंह, अवतार सिंह, आशा धपोला, धनपा देवी, पूजा देवी, बबीता देवी, बबीता त्रिकोटी, भागीरथी देवी, मंजू देवी, ममता देवी, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मी, सूरज कुमार सैलानी तथा कृष्णा सिंह शामिल है। वही प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका परिषद गोपेश्वर-चमोली से प्रियंका बिष्ट, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका परिषद जोशीमठ से प्रदीप भट्ट तथा प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पंचायत गैरसैंण से राजेन्द्र सिंह डीपीसी सदस्य निर्वाचित हुए। जबकि प्रादेशिक क्षेत्र नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग से अनिल सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी प्रादेशिक क्षेत्रों में निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
आखिरकार हो गया चमोली जनपद में डीपीसी का चुनाव, ये 14 सदस्य हुए निर्वाचित–
by laxmi Purohit | Nov 18, 2021 | चमोली, चुनाव | 0 comments

Latest News
जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...
मरीज को गंभीर स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अधिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...
समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...
एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...
कौथिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौथिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
