आखिरकार हो गया चमोली जनपद में डीपीसी का चुनाव, ये 14 सदस्य हुए निर्वाचित–

by | Nov 18, 2021 | चमोली, चुनाव | 0 comments

 गोपेश्वर। चमोली जनपद में जिला योजना समिति का निर्वाचन संपन्न हो गया है। चुनाव में 18 सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।जिला योजना समिति सामान्य निर्वाचन के तहत जिला पंचायत चमोली में 14 सदस्यों, नगर पालिका परिषद चमोली में 01, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका परिषद जोशीमठ के अन्तर्गत जोशीमठ, बद्रीनाथ व पीपलकोटी से 01, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पंचायत गैरसैंण के अन्तर्गत गैरसैंण, पोखरी व थराली से 01 सदस्य का निर्वाचन हुआ। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कर्णप्रयाग, गौचर, नंन्दप्रयाग से जिला योजना समिति के सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र जिला पंचायत चमोली से 14 सदस्य निर्वाचित हुए। जिसमें अनिल सिंह, अवतार सिंह, आशा धपोला, धनपा देवी, पूजा देवी, बबीता देवी, बबीता त्रिकोटी, भागीरथी देवी, मंजू देवी, ममता देवी, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मी, सूरज कुमार सैलानी तथा कृष्णा सिंह शामिल है। वही प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका परिषद गोपेश्वर-चमोली से प्रियंका बिष्ट, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका परिषद जोशीमठ से प्रदीप भट्ट तथा प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पंचायत गैरसैंण से राजेन्द्र सिंह डीपीसी सदस्य निर्वाचित हुए। जबकि प्रादेशिक क्षेत्र नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग से अनिल सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी प्रादेशिक क्षेत्रों में निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।   

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!