गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का इंडक्शन प्रोग्राम के तहत आज प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत सीनियर वर्ग के छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर के गुप्ता ने कहा कि छात्रों को अपना भविष्य संवारने के लिए अनुशासित नैतिक और मौलिक मूल्यों पर खरा उतरना होगा। विशिष्ट अतिथि प्राचीन चिकित्सा पद्धति के विशेष डॉ राजेश कपूर ने कहा कि आज छात्रों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना होगा। छात्रों को अच्छा स्वास्थ्य पाना है तो जंक फूड और पैकेट बंद के साथ-साथ रैपर वाले खाद्य पदार्थों से बचना होगा। उन्होंने युवाओं से परंपरागत आयुर्वेदिक पंचगव्य को अपनाने की बात पर बल दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ भालचंद सिंह नेगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को हर समय हर पल समाज सेवा के लिए तत्पर रहना होगा चाहे किसी भी परिस्थिति का सामना करना पड़े। कार्यक्रम में डॉ एसएस रावत, मंगला कोठियाल, आर पी मंगाई आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस वॉलिंटियर नेहा व पवन बिष्ट ने किया कार्यक्रम मे गीता मैन्दुली, गार्गी भट्ट, आस्था, नमिता बुटोला, दीपिका, प्रियंका, मोहन रवीना ,दीपक, ऋषभ ,अनुकृति , अवनीश, मनजीत, ललित, भूपेंदर, नेहा आदि उपस्थित रहे। इस इंडक्शन प्रोग्राम के अंत में मिस्टर एन एस एस व मिस एनएसएस का चयन भी किया गया जिसमें दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रतिभाग के उपरांत मिस्टर एनएसएस का खिताब ललित को प्राप्त हुआ व मिस एनएसएस का खिताब प्रियंका को प्राप्त हुआ उप विजेता के रूप में कुलदीप और अमीषा शाह रही।
गोपेश्वर महाविद्यालय में मिस्टर एनएसएस चुने गए ललित और मिस एनएसएस बनीं प्रियंका, गर्मजोशी के साथ हुआ नए छात्रों का स्वागत–
by laxmi Purohit | Nov 21, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

Latest News
विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...
ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...
नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...
यात्रा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...
रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...
सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...
डंपर का अधिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
