गोपेश्वर महाविद्यालय में मिस्टर एनएसएस चुने गए ललित और मिस एनएसएस बनीं प्रियंका, गर्मजोशी के साथ हुआ नए छात्रों का स्वागत–

by | Nov 21, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

 गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का इंडक्शन प्रोग्राम के तहत आज प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत सीनियर वर्ग  के छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर के गुप्ता ने कहा कि छात्रों को अपना भविष्य संवारने के लिए अनुशासित नैतिक और मौलिक मूल्यों पर खरा उतरना होगा। विशिष्ट अतिथि प्राचीन चिकित्सा पद्धति के विशेष डॉ राजेश कपूर ने कहा कि आज छात्रों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना होगा। छात्रों को अच्छा स्वास्थ्य पाना है तो जंक फूड और पैकेट बंद के साथ-साथ रैपर वाले खाद्य पदार्थों से बचना होगा।  उन्होंने युवाओं से परंपरागत आयुर्वेदिक पंचगव्य को अपनाने की बात पर बल दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ भालचंद सिंह नेगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को हर समय हर पल समाज सेवा के लिए तत्पर रहना होगा चाहे किसी भी परिस्थिति का सामना करना पड़े।  कार्यक्रम में डॉ एसएस रावत, मंगला कोठियाल, आर पी मंगाई आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस वॉलिंटियर नेहा व पवन बिष्ट ने किया कार्यक्रम मे गीता मैन्दुली, गार्गी भट्ट, आस्था, नमिता बुटोला, दीपिका, प्रियंका, मोहन रवीना ,दीपक, ऋषभ ,अनुकृति , अवनीश, मनजीत, ललित, भूपेंदर, नेहा आदि उपस्थित रहे। इस इंडक्शन प्रोग्राम के अंत में  मिस्टर एन एस एस व मिस एनएसएस का चयन भी किया गया जिसमें दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रतिभाग के उपरांत मिस्टर एनएसएस का खिताब ललित को प्राप्त हुआ व मिस एनएसएस का खिताब प्रियंका को प्राप्त हुआ उप विजेता के रूप में कुलदीप और अमीषा शाह रही।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!