कर्णप्रयाग। उत्तराखंड के पूर्व डिप्टी स्पीकर और चमोली जनपद के जनप्रिय नेता स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखुरी को उनकी पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत और प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने कहा कि स्वर्गीय मैखुरी गत वर्ष कोरोना काल में अकाल मौत का शिकार हो गए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय मैखुरी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मैखुरी की कमी पार्टी में हमेशा बनी रहेगी। उनके द्वारा किए एतिहासिक कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन निर्माण का खाका भी स्वर्गीय मैखुरी ने ही खींचा था। स्वर्गीय मैखुरी आज भी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।
पूर्व डिप्टी स्पीकर स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखुरी को याद किया–
by laxmi Purohit | Nov 24, 2021 | चमोली, शहादत | 0 comments

Latest News
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...
वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
