गोपेश्वर। चमोली जनपद के दूरस्त गुलाड़ी गांव में पांडव नृत्य आयोजन के दौरान थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने युवा साहित्यकार और घाट क्षेत्र की उभरती प्रतिभा गीता मैंदुली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गीता मैंदुली को हर क्षेत्र में अव्वल रहने और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में बदलाव लाने पर सम्मानित किया गया। विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि गीता मैंदुली जनपद में बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत के रुप में उभर कर आ रही हैं। विधायक ने क्षेत्र की हर बेटी को गीता मैंदुली से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि यह सिर्फ गीता का सम्मान नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों का सम्मान है। गीता मैंदुली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई छिपी प्रतिभाएं मौजूद हैं। इन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की जरुरत है। उन्होंने हर कार्य को मेहनत और लगन से करने का आह्वान किया। गीता ने कहा कि लेखनी के माध्यम से उन्होंने पहाड़ की संस्कृति, धार्मिक और सामाजिक तानेबाने को संवारने का काम किया। समाज में फैली कुरीतियों को दूर भगाने का प्रयास किया जा रहा है। गुलाड़ी गांव के पूर्व प्रधान और भाजपा के मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह नेगी ने भी गीता मैंदुली की लेखनी की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान गीता ने गढ़वाली और हिंदी रचनाओं का व्याख्यान कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
युवा साहित्यकर गीता मैंदुली हुई सम्मानित, विधायक ने स्मृति चिन्ह किया भेंट–
by laxmi Purohit | Nov 25, 2021 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

Latest News
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
