देहरादून। शासन ने केदारनाथ और बदरीनाथ वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकरियों के साथ ही राज्यभर के वन विभागों में उच्च अधिकारियों के तबादले किए हैं। केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर को उप वन संरक्षक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है, उनकी जगह पर इंद्र सिंह नेगी को प्रभागीय वन अधिकारी बनाया गया है। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह को उप वन संरक्षक व निदेशक वानिकी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह पर सर्वेश कुमार को बदरीनाथ वन प्रभाग का उप वन संरक्षक और प्रभागीय वन अधिकारी बनाया गया है। वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी को हटाकर विनोद कुमार को वन विभाग का मुखिया बनाया गया है। राजीव भरतरी को उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव की जिम्मेदारी वापस ली। जेएस सुहाग से भी मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ली गई है। मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से भी वन विकास निगम की जिम्मेदारी वापस ली, साथ ही उन्हें मुख्य वन संरक्षक एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। पराग मधुकर धकाते को मुख्य वनजीव प्रतिपालक बनाया गया है। अशोक कुमार गुप्ता को वन संरक्षक शिवालिक वृत की जिम्मेदारी दी गई है। धर्मेश कुमार को वन संरक्षक निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी वापस ली और वन संरक्षक अपर निदेशक उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य से वानिकी प्रशिक्षण के निदेशक का पद वापस लिया गया, साथ ही उन्हें वन संरक्षक पश्चिमी वित्त हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई। अखिलेश तिवारी को राजाजी टाइगर रिजर्व का डायरेक्टर बनाया गया है।
केदारनाथ और बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ बदले, अन्य आईएफएस अधिकारियों के भी बंपर तबादले–
by laxmi Purohit | Nov 26, 2021 | चमोली, राजकाज | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
