केदारनाथ और बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ बदले, अन्य आईएफएस अधिकारियों के भी बंपर तबादले–

by | Nov 26, 2021 | चमोली, राजकाज | 0 comments

देहरादून। शासन ने केदारनाथ और बदरीनाथ वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकरियों के साथ ही राज्यभर के वन विभागों में उच्च अधिकारियों के तबादले किए हैं। केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर को उप वन संरक्षक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है, उनकी जगह पर इंद्र सिंह नेगी को प्रभागीय वन अधिकारी बनाया गया है। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह को उप वन संरक्षक व निदेशक वानिकी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह पर सर्वेश कुमार को बदरीनाथ वन प्रभाग का उप वन संरक्षक और प्रभागीय वन अधिकारी बनाया गया है। वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी को हटाकर विनोद कुमार को वन विभाग का मुखिया बनाया गया है। राजीव भरतरी को उत्तराखंड जैव ‌विविधता बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव की जिम्मेदारी वापस ली। जेएस सुहाग से भी मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ली गई है। मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से भी वन विकास निगम की जिम्मेदारी वापस ली, साथ ही उन्हें मुख्य वन संरक्षक एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। पराग मधुकर धकाते को मुख्य वनजीव प्रतिपालक बनाया गया है। अशोक कुमार गुप्ता को वन संरक्षक शिवालिक वृत की जिम्मेदारी दी गई है। धर्मेश कुमार को वन संरक्षक निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी वापस ली और वन संरक्षक अपर निदेशक उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य से वानिकी प्रशिक्षण के निदेशक का पद वापस लिया गया, साथ ही उन्हें वन संरक्षक पश्चिमी वित्त हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई। अखिलेश तिवारी को राजाजी टाइगर रिजर्व का डायरेक्टर बनाया गया है। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!