ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं–गोपेश्वर। कर्णप्रयाग विकास खंड के मैखुरा मोटर मार्ग से काचुला-गैन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृति के पांच साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वर्ष 2018 में सड़क को शासन से स्वीकृति मिली थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। ग्रामीणों ने अपना चेतावनी संदेश जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता डीएस पुंडीर, अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह पुंडीर और अब्बल सिंह ने कहा कि मैखुरा मोटर मार्ग से कांचुला-गैन मोटर मार्ग के निर्माण को वर्ष 2018 में सैद्घांतिक स्वीकृति मिली। वर्ष 2019 में कर्णप्रयाग विधायक ने सड़क निर्माण का विधिवत उद्घाटन भी किया था। लेकिन शुरूआत के दो किलोमीटर सड़क निर्माण के बाद कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों को आज भी अपने गांवों तक पहुंचने के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीण सड़क न होने से हर रोज छह किलोमीटर की दूरी पैदल नापने को मजबूर हैं। बुजुर्गों और प्रसव वाली महिलाओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि यदि सड़क निर्माण होता है तो क्षेत्र के कांचुला, गनोली, बैरोढ़, मोली समेत क्षेत्र के अन्य गांवों को यातायात का फायदा मिल सकेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीण मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। यानि रोड नहीं तो वोट नहीं।
कांचुला-गैन सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव का करेंगे ग्रामीण बहिष्कार–
by laxmi Purohit | Nov 26, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...
चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...
आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...
आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...
सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
