चमोली पुलिस ने जारी की एडवायजरी, मौजूदा समय को देखते हुए आप भी जरुर पढ़ें–

by | Jul 19, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments


गोपेश्वर। चमोली जनपद के पुलिस प्रशासन की ओर से समय-समय पर आम लोगों को एडवायजरी जारी की जाती है। इसी क्रम में सोमवार को जारी एडवायजरी में जनपद पुलिस ने साइबर अपराधों से बचन ेके लिए नीचे लिखी बातों पर विशेष ख्याल करने का आह्वान किया है। 
साइबर अपराधों से बचने के लिए इन बातों का रखें विशेष ख्याल:-
1. अलग-अलग सोशल मीडिया एकाउन्ट या ऑनलाइन शॉपिंग खाते के लिए अलग-अलग पासवर्ड का प्रयोग करें।
2. प्रत्येक पासवर्ड कम से कम आठ अक्षर का होना चाहिए।
3. पासवर्ड में अंक(0-9), A से Z (वर्णमाला) और विशेष वर्ण जैसे < >! @ # $% ^ & * () और अपर केस (A-Z) लोअर केस (a-z) एक साथ उपयोग करें।
4. कहीं भी पासवर्ड लिखने से याद रखना ज्यादा वांछनीय है।
5. अपने पासवर्ड में जन्म तिथि, जन्मस्थान, वाहन संख्या, मोबाइल नंबर इत्यादि सार्वजनिक जानकारीयों का उपयोग न करें।
6. कंप्यूटर में एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर के साथ एंटी-स्पाइवेयर सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें, और इसे नियमित रूप से कंपनी अपडेट करें।
7. हमेशा अपने विश्वसनीय PC से ऑनलाइन बैंकिंग या ऑनलाइन खरीदारी करें। अज्ञात PC या साइबर कैफे में ऑनलाइन बैंकिंग कभी न करें।
8. सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी कभी भी साझा ना करें एवं Privacy Settings को Enable करें।
9. सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर TWO STEP AUTHENTICATION को Enable अवश्य करें।
10. याद रखें कोई भी बैंक या बैंक कर्मी कभी भी फोन कॉल/ईमेल/मैसेज कर आपसे आपके खाते/एटीएम सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगते हैं इसलिए सावधान रहें।
11.  KBC/ लकी ड्रा या बहुत सारे पुरस्कार राशि या टेक्स्ट संदेश का उत्तर न दें एवं झांसे में ना आयें।
12.  एटीएम मशीन पर पिन नंबर दर्ज करते समय, अपने हाथ का एक कवर बनाएं जो कवर पर पिन नंबर को कवर करता है।
13. विभिन्न माध्यमों से प्राप्त मैसेजों में दिये गये अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें।
14. अनजान QR कोड स्कैन ना करें याद रखें QR कोड स्कैन करने पर खाते से पैसे कटते हैं खाते में पैसे आते नहीं है।
15. किसी भी प्रकार के वित्तिय साइबर अपराध के घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 155260 पर शिकायत दर्ज करायें।
जागरूक बनें एवं साइबर अपराधों से बचें।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!