गोपेश्वर। घाट विकास खंड के जाखणी गांव के ग्रामीणों ने रोडा गदेरे के दोनों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के सम्मुख रखी। ग्राम प्रधान रोशनी देवी के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा दीवार निर्माण नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान रोशनी देवी, महिला मंगल दल की कोषाध्यक्ष सावित्री देवी, लक्ष्मी, दर्शन सिंह फरस्वाण, रमेश चंद्र पुरोहित, खुशहाल सिंह कठैत, पुष्कर सिंह फरस्वाण, चंद्रमोहन सिंह और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शकुंतला देवी ने कहा कि वर्ष 2016 से रोडा गदेरे में भू कटाव हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगातार सुरक्षा दीवार चैक डैम बनाने की मांग की जा रही है। वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री द्वारा सुरक्षात्मक कार्य की घोषणा की थी, वह समय-समय पर ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से पत्राचार भी किया गया, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे ग्रामीण ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों में काफी रोष है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा 14 नवंबर 2021 को एक आम बैठक गांव में आयोजित की। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर शासन-प्रशासन द्वारा विधान सभा चुनाव 2022 से पूर्व सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए तो समस्त ग्रामवासी चुनाव का बहिष्कार कर देंगे।
सरकार कब रुकेगा जाखणी गांव के रोड़ा गदेरे का रगड़-बगड़–
by laxmi Purohit | Dec 1, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
