सरकार कब रुकेगा जाखणी गांव के रोड़ा गदेरे का रगड़-बगड़–

by | Dec 1, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। घाट विकास खंड के जाखणी गांव के ग्रामीणों ने रोडा गदेरे के दोनों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के सम्मुख रखी। ग्राम प्रधान रोशनी देवी के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा दीवार निर्माण नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान रोशनी देवी, महिला मंगल दल की कोषाध्यक्ष सावित्री देवी, लक्ष्मी, दर्शन सिंह फरस्वाण, रमेश चंद्र पुरोहित, खुशहाल सिंह कठैत, पुष्कर सिंह फरस्वाण, चंद्रमोहन सिंह और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शकुंतला देवी ने कहा कि वर्ष 2016 से रोडा गदेरे में भू कटाव हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगातार सुरक्षा दीवार चैक डैम बनाने की मांग की जा रही है। वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री द्वारा सुरक्षात्मक कार्य की घोषणा की थी, वह समय-समय पर ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से पत्राचार भी किया गया, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे ग्रामीण ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों में काफी रोष है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा 14 नवंबर 2021 को एक आम बैठक गांव में आयोजित की। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर शासन-प्रशासन द्वारा विधान सभा चुनाव 2022 से पूर्व सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए तो समस्त ग्रामवासी चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!