चिपको के बाद यही पुकार, जंगल न जलने देंगे अबकी बार—-

by | Dec 1, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

गोपेश्वर। चिपको आंदोलन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविद और प्रबुद्घजनों ने अब जंगलों को आग से बचाने के लिए पद यात्रा शुरू कर दी है। मंगलवार को पदयात्रा की शुरूआत उसी खल्ला गांव से हुई, जहां 50 साल पहले चिपको आंदोलन के प्रणेता पदमविभूषित चंडी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में चिपको आंदोलन की रणनीति तैयार की गई थी। चिपको आंदोलन की मातृ संस्था और सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से चिपको के बाद यही पुकार, जंगल न जलने देंगे अबकी बार के संदेश के साथ वनाग्नि के खिलाफ जन जागरुकता के लिए चिपको के मातृ गांव खल्ला से पदयात्रा आयोजित की गई। पहले दिन पदयात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए बछेर गांव पहुंची। खल्ला गांव में आयोजित गोष्ठी में चिपको नेता मुरारी लाल ने कहा कि यह वन आंदोलनों की जन्मभूमि रही है। विश्वव्यापी चिपको आंदोलन का सूत्रपात भी 50 साल पहले खल्ला गांव से ही हुआ था। चिपको के बाद अब वनाग्नि के खिलाफ जन जागरुकता अभियान की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी ने कहा कि एकजुटता से ही वनाग्नि पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। इस प्रकार की आपदाओं से सामूहिक प्रयासों और जन भागीदारी से ही निपटा जा सकता है। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने जन जागरुकता पदयात्रा के दौरान स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों के सा‌थ संवाद कर वन‌ाग्नि के कारणों और उसके निदान पर चर्चा की जाएगी। जिससे हमारे वन आग की विपदा से सुरक्षित रह सकें। पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता मंगला कोठियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी आम जन मानस को आगे आने की जरुरत है। आगामी सीजन में वनाग्नि के प्रभाव को कम करने के लिए हम सबको अपनी भागेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विनय सेमवाल ने किया। इस मौके पर मंगला कोठियाल, वीरेंद्र सिंह, रेखा देवी, मोहित सिंह, गौरव, गोविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, माया प्रसाद, महावीर सिंह, शेर सिंह, चिरंजी प्रसाद, माहेश्वरी देवी, उमा देवी, नंदा देवी, उमा देवी, रेखा देवी, उषा देवी, सावित्री देवी, शंकुतला देवी, सुनीता देवी ने भी जन जागरुकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!