चमोली भेषज संघ का 76 लाख का वार्षिक बजट हुआ पेश, जड़ी-बूटी के कृषिकरण पर रहेगा फोकस–

by | Dec 4, 2021 | चमोली, बैठक | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जिला भेषज संघ का वार्षिक बजट शनिवार को पेश हुआ। संघ की सामान्य निकाय की 44वीं वार्षिक बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए 76 लाख का अनुमानित बजट पेश किया गया। 2020-21 में संघ ने जड़ी-बूटी कृषिकरण के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों से 31 लाख रुपये की आय अर्जित की है। 

संघ कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह असवाल ने कहा कि संघ की ओर से कई वर्षों से बंजर पड़ी बड़ागांव और सगर गांव की नर्सरियों को पुन‌र्जीवित किया है। बड़ागांव नर्सरी पर संघ की ओर से 16 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यहां जड़ी-बूटियों का कृषिकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से वन निगम उनके हक-हकूकों पर हस्तक्षेप कर रहा है, जिसे सरकार के सम्मुख रखा गया है। आरक्षित वन् क्षेत्र में झूला घास के दोहन का कार्य भेषज संघ को दिया जाना चाहिए, इसके लिए शासन से पत्राचार और वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी के कृषिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट ने भेषज संघ की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकांश काश्तकारों की आजीविका भी भेषज संघ से जुड़ी है। संघ की ओर से कूट, कुटकी और फरण की खेती से जिले के कारतकारों को दो करोड़ से अधिक का लाभ दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक काश्तकारों की जड़ी बूटी की खेती के लिए प्रोत्साहित किये जाने की भी आवश्यकता है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री नवल भट्ट, नगर अध्यक्ष विनोद वनवासी संचालक सरिता डिमरी, जय सिंह, राजेंद्र सिंह, अब्बल सिंह, राकेश कुमार, प्रदीप, विनीता पंवार, अनसूया गौड़, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थे। संचालन सचिव विवेक कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान संघ को कई सुझाव भी प्राप्त हुए। सदन में काश्तकारों ने वन क्षेत्र से लगी बंजर भूमि पर वृहद रुप से जड़ी-बूटी के कृषिकरण पर जोर दिया। 

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!