स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखुरी को नम आंखों से दी श्रद्घांजलि, जिलासू में हुआ श्रद्घांजलि कार्यक्रम–

by | Dec 5, 2021 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

 कर्णप्रयाग। पूर्व डिप्टी स्पीकरण स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखुरी की प्रथम पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। जिलासू कॉलेज में आयोजित श्रद्घांजलि सभा में सभी लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्घांजलि दी। प्रसिद्घ पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने स्वर्गीय मैखुरी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मैखुरी सरल, सह्दय और शालीनता की मूर्ति थे। अपने राजनीतिक करियर के अलावा सामाजिक जीवन में भी उच्च स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाईचारे जैसा व्यवहार रखा। उनके आदर्शों को भुलाया नहीं जा सकता है।श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल व महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने कहा कि स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखरी हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके द्वारा किए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। गैरसैंण राजधानी के साथ ही चमोली को आदर्श जनपद बनाना उनका सपना था। वे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने स्वर्गीय मैखुरी को युग पुरुष की संज्ञा दी। इस मौके पर हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नॉलॉजी  के प्रबंध निदेशक डा. एसपी डिमरी, निदेशक बीबीएस पुंडीर, निदेशक राजेश मैखुरी, नवीन मैखुरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, स्वर्गीय मैखुरी की धर्मपत्नी सावित्री देवी, पूर्व प्रमुख रैजा चौधरी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, प्रो. रतूड़ी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, सुरेश डिमरी डा. डीएस नेगी, डा. भगवती प्रसाद पुरोहित आदि मौजूद थे।  

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!