कर्णप्रयाग। पूर्व डिप्टी स्पीकरण स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखुरी की प्रथम पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। जिलासू कॉलेज में आयोजित श्रद्घांजलि सभा में सभी लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्घांजलि दी। प्रसिद्घ पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने स्वर्गीय मैखुरी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मैखुरी सरल, सह्दय और शालीनता की मूर्ति थे। अपने राजनीतिक करियर के अलावा सामाजिक जीवन में भी उच्च स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाईचारे जैसा व्यवहार रखा। उनके आदर्शों को भुलाया नहीं जा सकता है।श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल व महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने कहा कि स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखरी हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके द्वारा किए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। गैरसैंण राजधानी के साथ ही चमोली को आदर्श जनपद बनाना उनका सपना था। वे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने स्वर्गीय मैखुरी को युग पुरुष की संज्ञा दी। इस मौके पर हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नॉलॉजी के प्रबंध निदेशक डा. एसपी डिमरी, निदेशक बीबीएस पुंडीर, निदेशक राजेश मैखुरी, नवीन मैखुरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, स्वर्गीय मैखुरी की धर्मपत्नी सावित्री देवी, पूर्व प्रमुख रैजा चौधरी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, प्रो. रतूड़ी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, सुरेश डिमरी डा. डीएस नेगी, डा. भगवती प्रसाद पुरोहित आदि मौजूद थे।
स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखुरी को नम आंखों से दी श्रद्घांजलि, जिलासू में हुआ श्रद्घांजलि कार्यक्रम–
by laxmi Purohit | Dec 5, 2021 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
