चमोली। बारिश और बर्फबारी से चमोली जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के ऊंचाई वाले गांवों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जनपद के निजमुला घाटी का दूरस्थ पाणा और ईराणी गांव भी बर्फ के आगोश में आ गया है। पर्यटन ग्राम रामणी में भी चारों ओर बर्फ बिछ गई है। यहां सड़क पर भी बर्फ जम गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। बर्फबारी वाले गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भी दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि पैदल मार्गों पर भी बर्फ जम गई है। ग्रामीणों के सम्मुख मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल बना हुआ है। ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी का कहना है कि बर्फबारी से ईराणी गांव में निखार आ गया है। गांव में चारों ओर बर्फ जम गई है। कोरी ठंड से लोगों को निजात मिल गई है। अब मौसम सामान्य होता है तो गांव की सुंदरता में और भी निखार आ जाएगा। जनपद में बारिश और बर्फबारी का दौर तो थम गया है, लेकिन ठंड में ईजाफा हो गया है। ठंड से बाजारों में भी सन्नाटा है।
बर्फ के आगोश में चमोली जिले का पाणा और ईराणी गांव–
by laxmi Purohit | Dec 6, 2021 | चमोली, मौसम | 0 comments

Latest News
छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...
उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...
चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...
शिक्षा निदेशालय में उच्च अधिकारियों से मिला गांव का प्रतिनिधि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...
पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...
न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...
लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बाधित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...

