बर्फ के आगोश में चमोली जिले का पाणा और ईराणी गांव–

by | Dec 6, 2021 | चमोली, मौसम | 0 comments

चमोली। बारिश और बर्फबारी से चमोली जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के ऊंचाई वाले गांवों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। ‌जनपद के निजमुला घाटी का दूरस्थ पाणा और ईराणी गांव भी बर्फ के आगोश में आ गया है। पर्यटन ग्राम रामणी में भी चारों ओर बर्फ बिछ गई है। यहां सड़क पर भी बर्फ जम गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। बर्फबारी वाले गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भी दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि पैदल मार्गों पर भी बर्फ जम गई है। ग्रामीणों के सम्मुख मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल बना हुआ है। ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी का कहना है कि बर्फबारी से ईराणी गांव में निखार आ गया है। गांव में चारों ओर बर्फ जम गई है। कोरी ठंड से लोगों को निजात मिल गई है। अब मौसम सामान्य होता है तो गांव की सुंदरता में और भी निखार आ जाएगा। जनपद में बारिश और बर्फबारी का दौर तो थम गया है, लेकिन ठंड में ईजाफा हो गया है। ठंड से बाजारों में भी सन्नाटा है।  

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!