ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने की कार्रवाई, कई अन्य गांवों में भी सक्रिय है भालू–ऊखीमठ। जनपद रुद्रप्रयाग की उखीमठ तहसील से ग्राम पंचायत उथिंड के अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल के नीचे जंगल में आज एक भालू को वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया। टीम में डीएफओ यशवंत चौहान, वन क्षेत्राधिकारी अगस्त्यमुनि, वन क्षेत्राधिकारी जखोली गौरव नेगी तथा उनके साथ वन कर्मियों की 25 सदस्यीय टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से भालू को पकड़ लिया। भालू को पिंजरे में कैद किया गया। उथिंड गांव के ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता हर्षवर्द्घन सेमवाल ने बताया कि भालू की दहशत से ग्रामीण खौफ के साए में थे। शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में कैद हो रहे थे। क्षेत्र में अभी भी अन्य जगहों पर भालू की मौजूदगी है। उन्होंने वन विभाग की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
रुद्रप्रयाग जिले के इस गांव में वन विभाग की टीम ने पकड़ा भालू, पिंजरे में किया कैद–
by laxmi Purohit | Dec 8, 2021 | रूद्रप्रयाग, वन्यजीव | 0 comments

Latest News
आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...
सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनिधियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...
हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...
राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियुक्ति, प्रसिद्ध...
रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...
रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...
