चमोली जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने चरणबद्घ आंदोलन का किया एलान, यह रहेगा कार्यक्रम-

by | Dec 10, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक में सॉफ्टवेयर बदलने का कर्मचारी संगठन ने कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन का एलान किया है। जिसके तहत 13 दिसंबर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बैंक प्रबंधक ने अनुबंध वापस नहीं लिया तो वह 22 दिसंबर से कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।

को-ऑपरेटिव बैंक इम्पलाईज यूनियन उत्तरांचल चमोली यूनिट का कहना है कि प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों में कोर बैंकिंग सॉल्यूसन सीबीएस फिनेकल से काम होता है। इसकी उच्च स्तरीण गुणवत्ता और संतोषजनक सेवाएं प्रदान करते हुए बैंक की प्रतिष्ठा और व्यवसाय में बृद्धि हुई है। अब इसकी जगह ऐसी कंपनी का सॉफ्टवेयर लाया जा रहा है जिसे बैंकिंग का कोई अनुभव नहीं है। देश के अधिकांश व्यावयायिक बैंकों में फिनेकल सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन सहकारी बैंक इसके उलट काम कर रहा है। कर्मचारी संगठन शुरू से ही इसका विरोध करते आए हैं।

कर्मचारी संगठनों के विरोध के चलते अप्रैल 2020 में प्रधान कार्यालय गोपेश्वर में बैंक प्रबंधक ने लिखित आश्वासन दिया था कि संगठन की सहमति के बिना टीसीआईएल कंपनी से अनुबंध नहीं किया जाएगा। लेकिन गुपचुप तरीके से टीसीआईएल, शीर्ष बैंक और चमोली जिला सहकारी बैंक के बीच सॉफ्टवेयर बदलने को लेकर बीते अक्तूबर में त्रिपक्षीय समझौता हो गया है।

जिसके विरोध में यूनियन ने आंदोलन का एलान करते हुए बैंक के अध्यक्ष और प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया है। अध्यक्ष नीरज हर्षपाल सिंह, मंत्री मुकेश पाठक, अमित शाह, गंगा सिंह, रोहित मारवाड़ी, शैलेंद्र सिंह, गौरव चंद्र, बृजभूषण, शशि, शैलेंद्र रतूड़ी सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि 13 और 14 दिसंबर को बांह पर काली पट्टी बांधी जाएगी। 15 व 16 दिसंबर को भोजनावकाश के बाद बैंक प्रबंधक के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया जाएगा और 15 दिसंबर से सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं का ऋण वितरण बंद कर दिया जाएगा। 17 और 18 दिसंबर को बैंक प्रबंधक के निर्देशों का बहिष्कार कर कार्यबाधित किया जाएगा। 19 और 21 दिसंबर को क्रमिम अनशन के बाद 22 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी।  

Latest News

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...

खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...
error: Content is protected !!