द्वारबाट में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे लोग, वाहन में चालक सहित सात लोग थे सवार– अगस्त्यमुनि। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रापुरी के समीप गबनीगांव के समीप एक वाहन अनियंंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत और दो गंभीर घायल हो गए । घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करा दिया गया है। वाहन में चालक सहितकुल सात लोग सवार थे।शुक्रवार को क्यूंजा गांव से जखोली ब्लॉक के घंघासू बांगर के उझोला गांव जाते वक्त वाहन संख्या यूके 07 टीए-7834 वाहन पेट्रोल भराने के लिए अगस्त्यमुनि के बेडूबगड़ की तरफ आ रहा था लेकिन गबनीगांव के समीप अनियंत्रित होकर वाहन सडक पर ही पलट गया। इस घटना में वाहन में सवार बलराम पुत्र उमेद लाल, जिसकी उम्र 28 वर्ष, धीरज पुत्र कुंजीलाल, जिसकी उम्र 32 वर्ष, सुरेंद्र लाल पुत्र स्वर्गीय ग़ुरदयाल, जिसकी उम्र 55 और गुड़डू लाल पुत्र कुंदल लाल, जिसकी उम्र 45 साल घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़े भागे, डरे-सहमे स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल तक पहुंचाया गया। पुलिस की टीम का कोई सहयोग स्थानीय लोगों को नहीं मिल पाया। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी प़ुलिस का भय सड़कों पर तो खूब दिखता है, लेकिन ऐसी दुर्घटनाओं के समय अक्सर पुलिस गायब ही मिलती है। अगस्त्यमुनि अस्पताल में लाते ही डॉक्टरों ने सुरेंद्र लाल और गुड्डू लाल को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को विवाह के बाद द्वारबाट यानि विवाह के बाद की रश्म में दुल्हे के घर से दुल्हन अपने मायके क्यूंजा गांव आई थी। जहां से शुक्रवार को दोबारा ससुराल वापसी हो रही थी। इस दौरान वाहन में पेट्रोल कम होने के कारण वह अगस्त्यमुनि के बेडूबेगड़ में स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे, इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर वाहन सड़क पर ही पलट गया। और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन दुर्घटना होने की सूचना के बाद से उच्छोला गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना में मृतक और घायल हुए लोग दुल्हा पक्ष के बताए जा रहे हैं।
केदारनाथ राजमार्ग पर वाहन पलटने से दो की मौत, दो गंभीर घायल, मृतक और घायल हैं दुल्हा पक्ष से–
by laxmi Purohit | Dec 10, 2021 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

Latest News
शासन-प्रशासन ने की शांति की अपील, हेमकुंड साहिब यात्रा पर अड़े निहंग-- देहरादून, 26 जून 2026:...
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...
कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
