केदारनाथ राजमार्ग पर वाहन पलटने से दो की मौत, दो गंभीर घायल, मृतक और घायल हैं दुल्हा पक्ष से–

by | Dec 10, 2021 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 द्वारबाट में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे लोग, वाहन में चालक ‌सहित सात लोग  ‌थे सवार– अगस्त्यमुनि। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रापुरी के समीप गबनीगांव के समीप एक वाहन अनिय‌ंंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत और  दो गंभीर घायल हो गए । घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करा दिया गया है। वाहन में चालक सहितकुल सात लोग सवार थे।शुक्रवार को क्यूंजा गांव से जखोली ब्लॉक के घंघासू बांगर के उझोला गांव जाते वक्त वाहन संख्या यूके 07 टीए-7834 वाहन पेट्रोल भराने के लिए अगस्त्यम‌ुनि के बेडूबगड़ की तरफ आ रहा था लेकिन गबनीगांव के समीप अनियं‌त्रित होकर वाहन सडक पर ही पलट गया। इस घटना में वाहन में सवार बलराम पुत्र उमेद लाल, जिसकी उम्र 28 वर्ष, धीरज पुत्र कुंजीलाल, जिसकी उम्र 32 वर्ष, सुरेंद्र लाल पुत्र स्वर्गीय ग़ुरदयाल, जिसकी उम्र 55 और गुड़डू लाल पुत्र कुंदल लाल, जिसकी उम्र 45 साल घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़े भागे, डरे-सहमे स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल तक पहुंचाया गया। पुलिस की टीम का कोई सहयोग स्थानीय लोगों को नहीं मिल पाया। यह पहली बार नहीं है, ‌इससे पहले भी प़ुलिस का भय सड़कों पर तो खूब दिखता है, लेकिन ऐसी दुर्घटनाओं के समय अक्सर पुलिस गायब ही मिलती है। अगस्त्यमुनि अस्पताल में लाते ही डॉक्टरों ने सुरेंद्र लाल और गुड्डू लाल को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को विवाह के बाद द्वारबाट यानि विवाह के बाद की रश्म में दुल्हे के घर से दुल्हन अपने मायके क्यूंजा गांव आई थी। जहां से शुक्रवार को दोबारा ससुराल वापसी हो रही थी। इस दौरान वाहन में पेट्रोल कम होने के कारण वह अगस्त्यमुनि के बेडूबेगड़ में स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे, इस‌ी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर वाहन सड़क पर ही पलट गया। और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन दुर्घटना होने की सूचना के बाद से उच्छोला गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना में मृतक और घायल हुए लोग दुल्हा पक्ष के बताए जा रहे हैं। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!