युवाओं का जज्बा- मोटरसाइकिल कंधे पर रखकर पांच किमी पैदल चढ़ाई पार कर पहुंचाई गांव–

by | Dec 16, 2021 | चमोली, साहसिक यात्रा | 0 comments

युवाओं ने विरोध का निकाला नायाब तरीका, 2009 से निर्माणाधीन सड़क आज तक नहीं पहुंची ईराणी गांव– 

गोपेश्वर। निजमुला घाटी के दूरस्थ गांव पाणा और ईराणी गांव आज भी सड़क सं वंचित हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार शासन-प्रशासन से गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग की। लेकिन आज तक गांवों में सड़क नहीं पहुंच है। विभाग और सरकार की उदासीनता से नाराज ईराणी गांव के युवाओं ने विरोध का नायाब तरीका निकालते हुए कंधे पर रखकर मोटर साइकिल को डंडों और रस्सी के सहारे गांव तक पहुंचा दिया। उनका कहना है कि सालों से सड़क का इंतजार करते-करते लोग थक चुके हैं। उन्होंने सरकार को आइना दिखाने के लिए बाइक को कंधे पर रखकर गांव तक पहुंचाई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2009 में पाणा-ईराणी गांव के लिए साढ़े 31 किमी सड़क मंजूर हुई। कुछ जगह पर सड़क की कटिंग भी हुई। लेकिन सड़क आज भी आधी-अधूरी पड़ी हुई है। कोई क्षेत्र का पूछने वाला नहीं है। झींझी गांव के समीप मोटर पुल ‌का निर्माण होना है, उस पर भी अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने पाणा और ईराणी गांव को सड़क से जोड़ना अपनी प्राथमिकता में गिनाया था, लेकिन आज भी ग्रामीण निराश और हताश हैं। वे कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं।  

Latest News

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
error: Content is protected !!