बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के समीप कार दुर्घटना, चार बच्चों समेत नौ लोग घायल–

by | Dec 16, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

जोशीमठ। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी गांव के पास एक अल्टो कार करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें 3 पुरुष, 2 महिला और 4 बच्चे सवार बताया जा रहे हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वाहन चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे पीपलकोटी से सुभाईं गांव जा रही एक अल्टो कार पैनी गांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें सवार वीरेंद्र सिंह पुत्र सुल्पी लाल (चालक), निवासी-सुभांई, जोशीमठ, मन बहादुर, रतना, हरीश और तुलसी (सभी नेपाल निवासी) घायल हो गए। नेपाली मजदूरों के साथ डेढ़ वर्ष का आयुष, कृष्णा (3), सचिन (4) और हिम्मत (6) भी घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना जोशीमठ कोतवाली पुलिस को दी और स्वयं भी खाई से घायलों को निकाल कर सड़क तक लाया गया। यहां से 108 सेवा वाहन की मदद से उन्हें सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। चालक वीरेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। राजस्व उपनिरीक्षक विजय सिंह डुंगरियाल ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जाएगी। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!