यूजीसी के मानक पूरा न करने वाला गोपेश्वर में यह कैसा विश्वविद्यालय कैंपस–

by | Dec 23, 2021 | राजनीति | 0 comments

पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा- उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह नहीं चाहते चमोली में स्थापित हो विवि का कैंपस–

गोपेश्वर। जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुए एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी के सम्मेलन में छात्र नेताओं ने छात्र हितों के लिए हमेशा संघर्ष करने का एलान किया है। कहा गया कि उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने महाविद्यालयों को भी अपनी राजनीति का अड्डा बनाना शुरू कर दिया है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि गोपेश्वर महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मैंने आंदोलन तक किया था। इस कैंपस को स्थापित करने के लिए हमने संघर्ष किया, यहां कैंपस स्थापित हुआ, लेकिन भाजपा सरकार ने इस कैंपस को सिर्फ नाम तक ही सीमित रखा है। यह कैंपस आज भी यूजीसी के मानक पूरे नहीं करता है।  पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत नहीं चाहते कि चमोली जनपद में श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस हो। वे इस कैंपस को अपने क्षेत्र में स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उनकी इस योजना को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने गोपेश्वर में बेस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए संघर्ष करने का एलान किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि आज उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। छात्र हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा। गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डा. मनोज रावत ने कहा कि बिना फैकल्टी, छात्रावास और पुस्तकालय के गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस घोषित किया गया है। छात्र-छात्राएं अभी भी असमंजस में हैं कि यूजीसी के मानक पूरा न करने वाला यह कैसा कैंपस है। कैंपस की पूर्ण स्थापना के लिए संघर्ष किया जाएगा। पेंटिंग के क्षेत्र में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अव्वल रही छात्रा शिवानी और अवनी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, अरविंद नेगी, संदीप झिंक्वाण, योगेंद्र सिंह बिष्ट, ऊषा फरस्वाण, अंजू नेगी, सुमित असवाल, विपिन फरस्वाण, मुकुल बिष्ट, रोहित फरस्वाण, सौरभ भाटिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित के साथ ही कई छात्र नेता मौजूद थे। छात्राओं ने स्वागत गान के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। 

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!