राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल से भू-सर्वेक्षण सहित कई काम अटके–

by | Dec 24, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवकों की हड़ताल का दूसरा दिन– 

गोपेश्वर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवकों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हड़ताल से कई काम अटक गए हैं। जिले के गांव-गांव में ड्रोन से चल रहा भू-सर्वेक्षण का काम ठप हो गया है। सभी तरह के प्रमाण पत्र बनने बंद हो गए हैं। तहसीलों में जमीन संंबंधी काम भी नहीं हो पा रहे हैं।

पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ चमोली ने प्रांतीय कार्यकारिणी के अह्वान पर बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखते हुए कर्मियों ने तहसीलों में धरना दिया। जिससे तहसीलों में ज्यादातर ठप पड़े हुए हैं। संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कंडारी और पूर्व अध्यक्ष सुनील सिमल्टी का कहना है कि वे सीमित संसाधनों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षकों के पास दो से तीन क्षेत्रों का अतिरिक्त चार्ज है। उनके पास भूलेख कार्य, खसरा खतौनी, कृषि गणना, आर्थिक गणना, प्राकृतिक आपदा संबंधी कार्य, बाढ़, भूस्खलन, महामारी, वीआईपी, सर्वेक्षण आदि के अलावा पुलिस कार्य भी हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सचिव प्रदीप रावत, लक्ष्मी प्रसाद गैरोला, विजयपाल गुसाईं, मोहन लाल, हितेष डिमरी, चंद्रसिंह बुटोला सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। हड़ताली कर्मचारियों े कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!