एक और उपलब्धि- सड़क से जुड़ा चमोली जनपद का सुदूरवर्ती यह गांव–

by | Dec 26, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

 गाड़ी में बैठकर गांव पहुंचे विधायक महेंद्र भट्ट, ग्रामीणों ने किया फूल-मालाओं से स्वागत– पोखरी। लंबे इंतजार के बाद पोखरी विकास खंड का दूरस्थ गांव नौली सड़क से जुड़ गया है। रविवार को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट गाड़ी में बैठकर नौली गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक ने 10 किलोमीटर तक सड़क डामरीकरण का शिलान्यास भी किया। जिसकी लागत 6 करोड़ 39 लाख रुपये है। सड़क की कटिंग पीएमजीएसवाई के द्वारा पूरी कर दी गई है, अब डामरीकरण होना है। नौली गांव पहुंचे विधायक महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75  साल बाद ग्राम पंचायत नौली में गाड़ी पहुंची है। यह मेरे लिए खुशी का पल है। मेरी पहली  प्राथमिकता गांवों को सड़क से जोड़ना है। जिसमें मुझे आज सफलता मिली है। अब गांव वालों को पैदल नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही विधायक महेन्द्र भट्ट ने गुड़म-नैल मोटर मार्ग, गुड़म में पुल और सड़क का लोकार्पण भी किया। सड़क और पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग पोखरी के द्वारा किया गया। जिसकी लागत 5 करोड़ 30 लाख है। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि गुड़म नैल मोटर मार्ग पर दो पुल मेरे कार्यकाल में बने हैं, मुझे कहते हुए खुशी हो रही है कि कांग्रेस कार्यकाल में दस साल तक गुड़म सड़क पर पुल नहीं बन पाया था जब में विधायक बना तो मात्र छह माह के भीतर पुल तेयार हुआ और नैल गांव तक सड़क पहुंचाई। और अब दूसरे पुल का लोकार्पण भी कर दिया गया है। मेरा हमेशा से उद्देश्य रहा है सड़क लोगों की पहली आवश्यकता है। इसके लिए हमेशा से प्रयास किया है। कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार, जेई कुलदीप रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, भाजपा के जिला युवा मोर्चा महामंत्री ललित मिश्रा, रामेश्वर त्रिपाठी, दर्शन सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप बर्त्वाल, कुसुम देवी, सावित्री देवी, पीएमजीएसवाई पोखरी के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोला, सहायक अभियंता हरीश चौहान, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र राणा, ग्राम प्रधान नैल संजय रमोला, ग्राम प्रधान नौली सतेन्द्र सिंह नेगी,  ग्राम प्रधान गुड़म सज्जन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मसोली राधा रानी रावत, संतोष नेगी, सुभाष रावत के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। सड़क निर्माण होने से अब ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने विधायक से सड़क किनारे सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग भी उठाई। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!